जौनपुर : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय पूर्व छात्र एसोसिएशन ने सर सैय्यद अहमद खान की पुण्यतिथि पर किया गोष्ठी का आयोजन

जौनपुर : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय पूर्व छात्र एसोसिएशन ने सर सैय्यद अहमद खान की पुण्यतिथि पर किया गोष्ठी का आयोजन 


शाहगंज। 
फूल कुमार प्रजापति 
तहलका 24x7  
                      अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र एसोसिएशन द्वारा गुरुवार सायं क़ुबा इन्टरनेशनल स्कूल उसरहटा में सर सैय्यद अहमद खान की पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर सैयद अहमद खान के जीवन पर वक्ताओं ने विस्तृत ढंग से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरिफ मोहम्मद खान ने अपने संबोधन में कहा कि सर सैय्यद अहमद खान ने देश में जो शिक्षा की मशाल जलाई उसकी रौशनी आज पूरी दुनिया में फैली है। कहा सभी मजहब तालीम को बढ़ावा देते हैं। और सर सैय्यद ने समाज को शिक्षित करने में अपना पूरा जीवन लगा दिया। श्री खान ने कहा कि शिक्षा एक ऐसी ताकत है जिससे दुनिया को झुकाया जा सकता है। लेकिन शिक्षा प्राप्त करने के लिए धैर्य और संयम का होना बेहद जरूरी है। विशिष्ट अतिथि मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर लुकमान खान ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के छात्र देश के अलावा पूरी दुनिया में सर सैय्यद का झंडा बुलंद कर रहे हैं। कहा विश्वविद्यालय ने लाखों की संख्या में डाक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक पैदा किये। कार्यक्रम को सुप्रीम कोर्ट को अधिवक्ता जेड के फैजान, क़ुबा स्कूल के चेयरमैन डा. मो. अरशद आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के महामंत्री डाॅ. तबरेज आलम ने किया। अंत में एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. शर्फुद्दीन आजमी ने आगंतुकों व अतिथियों का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य मो. शाहिद नईम, रियाज अहमद, अब्दुल्लाह एडवोकेट, सरवर खान, डा. इमरान अहमद, डा. तारिक बदरुद्दीन शेख, डा. शहाबुद्दीन, इंजीनियर तारिक आज़म आदि मौजूद रहे।

Comments