जौनपुर : "जाको राखे साईयां मार सके ना कोय" वेण्डर की सक्रियता ने बचायी यात्री की जान

जौनपुर : "जाको राखे साईयां मार सके ना कोय" वेण्डर की सक्रियता ने बचायी यात्री की जान 




शाहगंज। 
फूल कुमार प्रजापति 
 तहलका 24x7  
                   स्थानीय रेलवे स्टेशन पर लोग उस समय हतप्रभ हो गए जब गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से एक यात्री वेण्डर की सूझबूझ से कटने से बच गया। फिलहाल काल के गाल में समाने से बचा व्यक्ति स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आधा घंटा से ज्यादा समय तक बैठा रहा। लेकिन किसी जिम्मेदार ने उसकी सुधि नही ली। 

स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मुम्बई से आने वाली ट्रेन संख्या 11059 गोदान एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटा लेट पहुंची थी। वहीं शाहगंज बलिया पैसेंजर निरस्त होने के चलते आजमगढ़, मऊ, बलिया की तरफ जाने वाले रेल यात्री भी प्लेटफार्म नंबर एक पर ही ट्रेन के इंतजार में खड़े थे। गोदान एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर रुकती कि सरपतहां गांव निवासी सलीम (50) चलती ट्रेन के एस 1 बोगी से उतरने लगा। ट्रेन की गति तेज होने के कारण वह संतुलन खो बैठा। जो प्लेटफार्म पर ट्रेन में फंसकर 50 मीटर घिसटता रहा।जहां पर मौजूद एक वेण्डर ने साहस साहस दिखाते हुए उसे अपनी ओर खींच लिया। जिससे अधेड़ की जान बच सकी। घायल यात्री काफी समय तक स्टेशन पर बैठा रहा। लेकिन कोई जिम्मेदार उसकी सुधि लेना गंवारा नही समझा। घायल यात्री का उपचार निजी चिकित्सालय में कराया।

Comments