जौनपुर : शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब, पूरा नगर हुआ शिवमय
आजमगढ़ रोड स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रिकीकी देर रात तक चला विशाल भण्डारा
कालीचौरा स्थित महादेव मंदिर में लगा शिव भक्तों का तांता
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भारी संख्या में शिव भक्तों ने आजमगढ़ रोड स्थित महादेव मंदिर, कालीचौरा स्थित महादेव मंदिर, खुटहन तिराहा स्थित महादेव मंदिर, सिधाई गांव स्थित महाकालेश्वर मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में सोमवार की तड़के श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय कोतवाली पुलिस क्षेत्र के समस्त मंदिरों पर चक्रमण करती रही है।
आजमगढ़ रोड स्थित महादेव मंदिर में पूर्व सांसद उमाकांत यादव के सौजन्य से विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। भण्डारा महाशिवरात्रि की देर रात तक चलता रहा। भण्डारे का प्रसाद भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद उमाकांत यादव, दिनेश कांत यादव, रविकांत यादव, विकास चौधरी, राना यादव, सिम प्रकाश अग्रहरिच सिम्पू, चन्दन मोदनवाल, विजय जायसवाल, धर्मेंद्र यादव (छोटे सरकार) समेत तमाम लोग मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment