जौनपुर : बेजुबानों के भगवान को परमेश्वर दीर्घायु व शतायु करे - पशुपालक राजेश सिंह

जौनपुर : बेजुबानों के भगवान को परमेश्वर दीर्घायु व शतायु करे - पशुपालक राजेश सिंह


पशुओं के कैंसर का इलाज हुआ सम्भव, पशुपालकों में खुशी


डॉ आलोक सिंह पालीवाल ने किया गाय के स्तन कैंसर का सफल आपरेशन


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                     बेजुबानों के कैंसर का इलाज अढ़नपुर पशु चिकित्सालय में तैनात डॉ आलोक सिंह पालीवाल ने सम्भव कर दिखाया है। पशुओं के कैंसर का इलाज करने पर पशुपालकों ने खुशी जताते हुए कहा कि धरा के बेजुबानों के भगवान को परमेश्वर दीर्घायु व शतायु करे जिससे बेजुबान को असहनीय पीड़ा से निजात मिल सके।

सुइथाकलां थाना क्षेत्र के कोटिला गांव निवासी राजेश सिंह की एक गाय को स्तन कैंसर था। उनकी गाय असहनीय पीड़ा से पीड़ित थी। पशुपालक राजेश सिंह ने अढ़नपुर पशु चिकित्सालय में तैनात पशु चिकित्साधिकारी डॉ आलोक सिंह पालीवाल से सम्पर्क किया। डॉ पालीवाल ने शुक्रवार की अपराह्न गाय के स्तन कैंसर का सफल आपरेशन किया। पशुपालक राजेश सिंह के मुंह से बरबस ही निकल पड़ा कि बेजुबानों के भगवान को परमेश्वर दीर्घायु व शतायु करे जिससे बेजुबान को असहनीय पीड़ा से निजात मिल सके।


Comments