जौनपुर : जेसीआई शाहगंज संस्कार के तत्वावधान महिला दिवस पर संगोष्ठी व नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

जौनपुर : जेसीआई शाहगंज संस्कार के तत्वावधान महिला दिवस पर संगोष्ठी व नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर 


सेंट जेवियर स्कूल के प्रांगण में आयोजित मैराथन दौड़ में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा 


सर सैय्यद हास्पिटल में 85 महिलाओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर वितरित किया गया निशुल्क दवा 

शाहगंज। 
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                   अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जेसीआई शाहगंज संस्कार के तत्वावधान खुटहन रोड स्थित सेंट जेवियर स्कूल के प्रांगण में मैराथन दौड़, संगोष्ठी एवं नि: शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। 


सेन्ट जैवियर स्कूल खुटहन रोड पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. नशरा फातिमा ने अध्यापिकाओं व छात्राओं को स्त्री रोग के बाबत विस्तृत जानकारी देते हुए उनसे बचाव के उपाय बताए। घर में महिला स्वास्थ्य है तो पूरा परिवार स्वास्थ्य रहेगा। बताया कि छोटी छोटी बीमारियों को गम्भीरता से लें। महिलाओं में होने वाली छोटी बीमारियां गम्भीर रुप धारण कर परिवार को तोड़ देती हैं। गोष्ठी के पश्चात उपस्थित छात्राओं व अध्यापिकाओं को सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। 


दूसरी ओर शाहगंज संस्कार के तत्वावधान में सर सैय्यद हास्पिटल एराकियाना चौक पर महिलाओं का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गयी। डा. नशरा फातिमा ने 85 महिलाओं की जांच किया। 


इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक हिमांशु झा, प्रधानाचार्य आरपी सिंह, सर सैय्यद हास्पिटल के प्रबंधक डा. मो. अरशद, संस्था के मण्डल निदेशक गुलाम साबिर, अध्यक्ष पंकज सिंह, एख़लाक खान, डा. आलोक सिंह पालीवाल, राजेश चौबे, हसन मेंहदी, मो. आसिफ, रवि शंकर वर्मा, इकरार खान, साकिब खान, तलहा जोहर, तारिक एराकी, मिन्हाज एराकी आदि रहे।

Comments