लखनऊ : कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सभी मिलकर गठबंधन प्रत्याशियों को जिताये - रियाज अहमद
समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न, लोस चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा दम खम
लखनऊ।
स्पेशल डेस्क
तहलका 24x7
समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की प्रदेश स्तरीय बैठक आगामी लोस चुनाव के मद्देनजर की गई। जिसमें जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष व महासचिव शामिल हुए। आगामी लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी एवं गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने के लिए प्रदेश अध्यक्ष रियाज अहमद की अध्यक्षता में यह बैठक संपन्न हुई। बैठक में अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पार्टी के सभी कार्यकर्ता से कहा कि सब मिलकर गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताये बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती एवं चौधरी अजीत सिंह को संविधान की रक्षा एवं देश बचाने के लिए किए गए उनके द्वारा प्रयासों की सराहना भी की।
अध्यक्ष रियाज अहमद ने आह्वान किया की वर्तमान लोकसभा चुनाव देश के लिए एक बड़ी चुनौती है सभी कार्यकर्ता साथियों का दायित्व है कि जी जान से प्रयास कर गठबंधन के प्रत्याशियों को हर संभव सफल बनाये ताकि देश एवं संविधान की रक्षा हो सके संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद आजम खान एडवोकेट ने किया।
इस बैठक में मोहम्मद यामीन खां, मुनीर खान, श्याद अली, शाह आलम, आफताब पठान, शहबाज हुसैन, चौधरी मंजर यार, एजाज रज्जाक, सलीम खान, हाफिज अंसारी, डॉ सरफराज खान, जमाल हाशमी, नूरूलहसन, अब्दुल सत्तार, फहीम,पप्पू, जावेद जमील, अतीक राईन, उस्मान गनी खां, शायानुल मुअज्जम, जमील, शेखू खां, मोहम्मद इस्राइल, हनीफ खाकसार, अयूब खान, सरदार पलविंदर सिंह, सरदार देवेंद्र कुमार, गुलाम नबी, फारूक अली, मोहम्मद जलालुद्दीन, नवाब हसन आदि लोग उपस्थित रहे।



Comments
Post a Comment