जौनपुर : जेसीआई शाहगंज शक्ति का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

जौनपुर : जेसीआई शाहगंज शक्ति का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से सम्पन्न 


अध्यक्षा डॉ मौलिश्री चित्रवंशी ने ली अध्यक्ष पद की शपथ, पूर्व अध्यक्षा
 डॉ रुचि मिश्रा ने दिलाई शपथ, प्रस्तुत किया प्रतिवेदन 


शाहगंज। 
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7 
                       जेसीआई शाहगंज शक्ति का शपथ ग्रहण समारोह एवं अवार्ड नाईट शनिवार को धूमधाम से सम्पन्न हुआ। समारोह में नवनियुक्त अध्यक्ष जेसी डॉ मौलिश्री चित्रवंशी को अध्यक्ष 2018 जेसी डॉ रुचि मिश्रा ने शपथ दिलाई। इस दौरान नई कार्यकारिणी ने भी शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम में बीते साल बेहतर प्रदर्शन और विशेष सहयोग करने वाले जेसी सदस्यों को पुरस्कृत व सम्मानित भी किया गया। अध्यक्ष जेसी डॉ रुचि मिश्रा ने बताया कि पुराना चौक स्थित प्रिंस पैलेस में आयोजित भव्य समारोह में शपथ ग्रहण सम्पन्न हुआ। सह सचिव जेसी मेघना वर्मा ने पिछले साल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें साल भर हुए कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गयी। इसके बाद अध्यक्ष 2018 ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने प्रतिवेदन में साल भर सहयोग देने वाले जेसी सदस्यों व नॉन जेसी साथियों का आभार ज्ञापित किया । इसके अलावा तमाम लोगों को उनके योगदान व सहयोग के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।


नई अध्यक्ष व उनकी कार्यकारिणी समेत नई सदस्यों का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आज़मगढ़ से आईं रंगकर्मी, समाजसेवी और सामाजिक संस्था नारीशक्ति संस्थान की सचिव डॉ पूनम तिवारी रहीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में संस्था के प्रयासों को अद्भुत और अनुकरणीय बताया। उन्होंने सभी महिलाओं को एक दूसरे की शक्ति बनने की अपील की और नई टीम को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद की अभियंता दीपिका रानी, पूर्व मंडलाध्यक्ष जेएफएम रूपेश जायसवाल, ज़ोन कोऑर्डिनेटर जेसी विशाल गुप्ता और पूर्व अध्यक्ष जेसी डॉ राजकुमार मिश्रा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जेसी अनुपमा अग्रहरि ने किया और सचिव जेसी डॉ अनामिका मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष जेसी आशा गुप्ता, जेसी गीता जायसवाल मुन्नी, जेसी खुशबू जायसवाल, जेसी उषा गुप्ता, जेसी रीता जायसवाल, जेसी अलका गुप्ता, जेसी रीता सोनी, जेसी एकता नीलम, जेसी अंजू मिश्रा, जेसी दीपिका अग्रहरि, जेसी सीमा जायसवाल, जेसी संगीता जायसवाल, जेजे जान्हवी मिश्रा, डॉ सुधाकर मिश्रा, जेसी दिवाकर मिश्रा, जेसी अजीत आर्य, जेसी हनुमान प्रसाद, डॉ एस एल गुप्ता, डॉ प्रेमचंद्र चित्रवंशी, जेसी दीपक जायसवाल, जेसी रविकांत जायसवाल, जेसी अभिषेक अग्रहरि, जेसी रविन्द्र दुबे, जेसी निर्भय, सेंट थामस इंटर कॉलेज के प्राचार्य फादर अंटोनी रोड्रिक्स, सर सैय्यद इंटर कॉलेज एवं फरीदुल हक़ मेमोरियल डिग्री कॉलेज के प्राचार्य क्रमशः शाहिद नईम एवं डॉ तबरेज आलम, बालिका इंटर कॉलेज की प्राचार्या किरण यादव आदि उपस्थित रहे।

Comments