जौनपुर : इस्लाम धर्म के नाम पे इंसानो को जोड़ने में विश्वास रखता है - एस एम् मासूम जौनपुर हमजापुर में माह ऐ रजब की मशहूर नौचंदी
शाहगंज।
तहलका 24x7
आज हमजापुर जौनपुर में माह ऐ रजब की मशहूर नौचंदी थी जिसमे आस पास के गाँव के सभी धर्म के लोगों ने शिरकत की और सात ज़किरीन की मजलिसों को सिलसिलेवार लोगों ने सुना उसके बाद अलम मुबारक बरामद हुआ।
यह नौचंदी हमजापुर की बहुत पुरानी है और दिन भर इसमें दुआओं ज़ियारत और मजलिसों का सिलसिला चलता रहता है। ज़ाकिर ऐ अहलेबैत एस एम् मासूम ने बताया की इस्लाम धर्म के नाम पे इंसानो को बांटने की जगह जोड़ने विश्वास रखता है। मौलाना बाक़िर मेहदी ने लोगों को बताया की धन की लालच ऐसी प्यास है जो कभी नहीं बुझती जैसे की खरे पानी को पीने से प्यास नहीं बुझती।
मजलिसों के बाद शाम को अब्बास अलमदार का अलम बरमाद और सभी लोगों ने कर्बला में हज़रत अब्बास की शहादत को याद किया।

Comments
Post a Comment