जौनपुर : ऑक्सीजन गैस कांड से आहत अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे

जौनपुर : ऑक्सीजन गैस कांड से आहत अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                          जौनपुर में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर फटने की दुर्घटना से मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के मोकलपुर गांव निवासी  दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता राम यश यादव की मौत से मर्माहत अधिवक्ता संघ ने श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भारत यादव की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा का संचालन महामंत्री रामजी चौरसिया ने किया।

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष रामहित यादव, भारत यादव, लालता प्रसाद यादव, सुरेंद्र बहादुर सिंह, अमर बहादुर सिंह, रामफेर गुप्ता, बेचई सिंह, आदित्य नारायण सिंह, ईश नारायण सिंह, नवल किशोर, कफील अहमद, मोहम्मद शारिक खान, राजदेव यादव, बृजेश यादव, हरिनंदन उपाध्याय आदि मुख्य रुप से उपस्थित रहे।


Comments