जौनपुर : जेसीआई शाहगंज संस्कार के तत्वावधान में होली मिलन समारोह आयोजित

जौनपुर : जेसीआई शाहगंज संस्कार के तत्वावधान में होली मिलन समारोह आयोजित


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                                  जेसीआई शाहगंज संस्कार के तत्वावधान में होली मिलन समारोह शुक्रवार की रात सुरिस गांव स्थित अधिवक्ता जेसी राजेश सिंह के आवास पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अबीर-गुलाल के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में होली पर्व की शुरुआत और उसकी महत्ता की विस्तृत जानकारी जेसी राजेश चौबे ने दिया। मण्डल निदेशक जेसी गुलाम साबिर, डा. आलोक सिंह पालीवाल, साकिब खान, मो. आसिफ, संतोष पाण्डेय, एख़लाक खान आदि ने हास्य-व्यंग्य व देशभक्ति पर गीत, गज़ल और चुटकुले सुनाकर लोगों का मन मोहा। तत्पश्चात लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की मुबारकबाद दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसी पंकज सिंह व संचालन एखलाक खान ने किया।

इस मौके पर जगदम्बा प्रसाद सिंह, केदारनाथ सिंह, मनीष सिंह, अजय सिंह, डा. ए के गुप्ता, डा. अतुल यादव, डा. ज़ीशान अहमद, तलहा जोहर, मिन्हाज एराकी, रविशंकर वर्मा, इकरार खान, तारिक एराकी, आर के जैसवार आदि रहे।


Comments