लखनऊ : भाजपा के दोहरे चरित्र की राजनीति से जनता को जागरूक करना जरूरी - रियाज अहमद

लखनऊ : भाजपा के दोहरे चरित्र की राजनीति से जनता को जागरूक करना जरूरी - रियाज अहमद


लखनऊ। 
स्पेशल डेस्क 
तहलका 24x7
                      समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश कार्यकारिणी की एक बैठक समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रियाज अहमद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी की समीक्षा की गई और पदाधिकारियों को बूथ प्रबंधन हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में पूरे प्रदेश में अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत के लिये मतदान केन्द्रों पर वोट दिलाने का संकल्प लिया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री रियाज अहमद ने कहा कि भाजपा के दोहरे चरित्र की राजनीति से जनता को जागरूक करना जरूरी है। समाजवादी सरकार में श्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में विकास और खुशहाली लाने का काम किया था। समाजवादी पार्टी की नीतियों पर चलकर ही देश और समाज का भला होगा। लोकसभा चुनाव में। अखिलेश यादव को मजबूत करने के लिये गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने के लिये कार्यकर्ताओं को जुट जाना चाहिए। बैठक का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष मो. आजम खान एडवोकेट ने किया।

इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद अरविन्द कुमार सिंह, मुनीर अहमद खान, मो0 यामीन खान, सैय्यद हिमायत, सैय्यद रिजवान, अलीम किदवई, साबिर खान, मुमताज आलम खान, शाह आलम, जमाल खान, मो0 हलीम, मेराज, आसिफ इकबाल, इरफान, राशिद अल्वी, असलम नदवी, अतीक मम्मू, अहमद उलला, प्रो. नसीम अख्तर, सितारा बेगम, खतीजा जमाल, मुजीब खान सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Comments