लखनऊ : थाना अपराध निरोधक कमेटी शाहगंज ने डीआरएम को सौंपा आभार पत्र

लखनऊ : थाना अपराध निरोधक कमेटी शाहगंज ने डीआरएम को सौंपा आभार पत्र



लखनऊ।
फूल कुमार प्रजापति
तहलका 24x7
                           थाना अपराध निरोधक कमेटी शाहगंज जनपद जौनपुर द्वारा मंडल रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे को शाहगंज रेलवे स्टेशन व श्रीकृष्णा नगर स्टेशन पर स्टापेज न होने वाली गाड़ियों की ठहराव के लिए डीआरएम व रेल मंत्रालय को पत्र भेज व  मिलकर ट्रेन के ठहराव की मांग की थी रेलवे से ठहराव की स्वीकृति मिलने के बाद संस्था के अध्यक्ष व संरक्षक ने मंगलवार को डीआरएम से मिल उन्हें धन्यवाद दे आभार पत्र सौंपा।

सूत्रों के अनुसार जौनपुर जनपद की सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला महत्वपूर्ण स्टेशन शाहगंज पर टाटा अमृतसर एक्सप्रेस की ठहराव के लिए थाना अपराध निरोधक कमेटी शाहगंज के पदाधिकारियों ने कुछ माह पहले डीआरएम को पत्र सौंपा था उत्तर रेलवे ने पत्र को संज्ञान में लेते हुए गत माह ट्रेन का ठहराव शाहगंज स्टेशन पर कर दिया वहीं थाना अपराध निरोधक कमेटी के संरक्षक द्वारा जौनपुर जनपद के श्री कृष्णा नगर रेलवे स्टेशन पर सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन की ठहराव के लिए भी मांग की गई थी जिसे रेल मंत्रालय स्वीकृति दे दी दोनों मांगों को पूरा होने के उपरांत थाना अपराध निरोधक कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत अग्रहरि व संरक्षक इंद्रमणि दुबे, राधेश्याम गुप्ता सहित कई लोग लखनऊ के मंडलीय कार्यालय पहुंचकर मंडल रेल प्रबंधक को आभार पत्र दिया। साथ में एक अन्य मांग भी किया कि शाहगंज नगर के बीच मे 62 (ए) रेलवे फाटक पर रेलगाड़ियों के आवागमन से ज्यादातर बंद होने से भीषण जाम लग जाने से आवागमन अवरूद्ध हो जाता है जिससे आम जनमानस, एम्बुलेंस, छात्र सभी परेशान होते है जिसके सुविधा के लिए फाटक 62 (ए)के नीचे से टू लेन सम वे व पैदल पथ बनाए बनाए जाने का अनुरोध कर पत्र सौंपा गया।

Comments