जौनपुर : लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी व उपाध्यक्ष विजय आनन्द वर्मा को प्रेषित की गई शुभकामनाएं
जौनपुर : लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी व उपाध्यक्ष विजय आनन्द वर्मा को प्रेषित की गई शुभकामनाएं
शाहगंज।
फूल कुमार प्रजापति
तहलका 24x7
लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन होने के उपरांत एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नव निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई प्रेषित की गई।
नगर के पुरानी बाजार मोहल्ला अंतर्गत ओम शांति गली स्थित तहलका 24x7 न्यूज़ कार्यालय में सोमवार की अपराह्न वरिष्ठ पत्रकार एख़लाक खान की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी व उपाध्यक्ष विजय आनन्द वर्मा को नयी जिम्मेदारी मिलने पर बधाई प्रेषित की गई। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए तहलका 24x7 न्यूज़ के एडिटर रवि शंकर वर्मा ने कहा कि नव निर्वाचित अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी व उपाध्यक्ष विजय आनन्द वर्मा जी अपने अनुभवों एवं अपनी सार्थक ऊर्जा से लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन को नई बुलंदी पर पहुंचायेंगें ऐसा सभी साथियों को विश्वास है।
इस दौरान फैज़ान अंसारी, ज़ेया अनवर, प्रशांत अग्रहरि, बृजेश सेठ, इकरार अहमद, साकिब खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment