जौनपुर : रोडवेज स्थित सार्वजनिक शौचालय के मरम्मत के लिए एआरएम को सौंपा ज्ञापन
शाहगंज।
फूल कुमार प्रजापति
तहलका 24x7
स्थानीय रोडवेज परिसर में बने सार्वजनिक शौचालय में व्याप्त गंदगी से यात्रियों सहित आसपास के लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उसकी गन्दगी से अब परिसर के अगल बगल के निवासी पूरी तरह से परेशान हैं।
जिसे देखते हुए शनिवार को नगर के समाज सेवी आरटीआई एक्टिविस्ट व थाना अपराध निरोधक कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत अग्रहरि के नेतृत्व में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज को एक पत्र दिया गया जिसमें कहा गया है कि रोडवेज परिसर में वर्ष 1996 में यात्रियों के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक सुलभ शौचालय (नेडा) द्वारा बनवाया गया था जो पूर्णतः खराब हो गया है इसके मलबे बाहर बह रहे है जिससे यात्रियों के साथ साथ आस पास के लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लिहाजा इसका मरम्मत जल्द से जल्द कराया जाय जिससे संक्रामक रोग न फैले।
इस मौके पर जयशंकर जायसवाल, ओपी सिंह, इंद्रमणि दुबे, राम प्रकाश, मनोज कुमार, जसवंत, अनूप, संदीप, राजबहादुर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment