जौनपुर : महाशिवरात्रि कांवरिया संघ के तत्वावधान में निकाली गई भव्य शिव बारात

जौनपुर : महाशिवरात्रि  कांवरिया संघ के तत्वावधान में निकाली गई भव्य शिव बारात


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                 महाशिवरात्रि कांवरिया संघ के तत्वाधान में मनभावन शिव बारात निकाली गई। शिव बारात नगर के पक्का पोखरा स्थित काली चौरा मंदिर से प्रारम्भ हो कर पूर्व चेयरमैन जय प्रकाश के तिराहे से होते हुए पुराना चौक मानस मंदिर रोड होते हुए शाहपंजा, चूड़ी मोहल्ला, रामलीला भवन चौक, कोतवाली रोड, श्री रामपुर रोड, डाकखाना त्रिमुहानी से घूमकर मेन रोड से फैजाबाद रोड से होते हुए श्री सिद्ध पीठ श्री भुवनेश्वर नाथ महादेव शंकर धाम बेलवाई के लिए प्रस्थान किया। जहां पर कांवरिया सहित अन्य श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाकर अपना जीवन सफल किया।


महाशिवरात्रि कंवरिया संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल ने संस्था में सहयोग देने वाले सभी समाज के नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया। संरक्षक राम कुमार अग्रहरी के द्वारा बताया गया कि यह शोभा यात्रा लगभग 21 वर्षों से निकाली जा रही है।

उक्त अवसर पर बैद्यनाथ मोदनवाल, शिवपूजन मोदनवाल, बृजनाथ मोदनवाल, अनुराग मिश्र, सुरेश चौरसिया, शिव शंकर जायसवाल, भरत लाल साहू, मनोज अग्रहरि, राम नारायण ठठेरा, बजरंगी लाल, शिवकुमार शर्मा आदि सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे  एवं रास्ते मे कई स्थानों पर लोगों द्वारा सबका स्वागत किया गया।

Comments