जौनपुर : थाना अपराध निरोधक कमेटी अध्यक्ष ने दिया डीआरएम को ज्ञापन

जौनपुर : थाना अपराध निरोधक कमेटी अध्यक्ष ने दिया डीआरएम को ज्ञापन 


शाहगंज। 
फूल कुमार प्रजापति 
तहलका 24x7 
           स्थानीय रेलवे स्टेशन पर व्याप्त यात्री असुविधाओं को लेकर थाना अपराध निरोधक कमेटी शाहगंज के अध्यक्ष प्रशांत कुमार अग्रहरि द्वारा एक बार पुनः रेल मंडल प्रबंधक अपर (एडीआरएम) को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा गया है कि स्टेशन की वार्षिक आय लगभग 25 करोड़ है स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव है ऐसे में यात्रियों से संबंधित कई मांगों को पूरा करने के लिए कहा गया है इससे पहले भी अग्रहरि द्वारा सांसद केपी सिंह को भी स्टेशन परिसर में एक ज्ञापन दिया जा चुका है 

 #  ज्ञापन में ये है मांगे 


प्लेटफॉर्म नंबर 1व 2 को जोड़ने के लिए फुट ओवर ब्रिज या अंडर ग्राउंड सब वे बनाया जाए जिससे यात्रियों के आने-जाने तथा माल की ढुलाई में आसानी हो सके

 स्टेशन परिसर में आधुनिक स्पीकर व डिस्प्ले लगाया जाए 

मुंबई और दिल्ली के लिए यहां से ग्रीष्मकालीन गाड़ियां चलाई जाए

 सफाई हेतु प्राइवेट टेण्डर कराया जाए एवं आधुनिक मशीनों द्वारा स्टेशन परिसर की साफ सफाई करायी जाए

नई वाशिंग लाइन को बनाया जाए

जौनपुर से इलाहाबाद तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को शाहगंज से जौनपुर, इलाहाबाद तक चलाया जाए

शाहगंज में रेल फाटक संख्या 62(A)के बंद होने से भीषण जाम लगता है जिसके निजात के लिए फाटक संख्या 62A के नीचे से टू लेन सब वे बनाया जाय तथा पैदल आने जाने के लिए पैदल पथ बनाया जाय जिससे नगर वासियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े
इस अवसर पर थाना अपराध निरोधक कमेटी के संरक्षक ओपी सिंह, जय शंकर जायसवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे। 


Comments