जौनपुर : स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की स्मृति लोगों के जेहन में आज भी जिंदा है - साजिद खान आजमी
आजमगढ़ जनपद के कवरा गहनी गांव में बहुगुणा जी की स्मृति में विगत 14 वर्षों से हो रहा है मुशायरा व कवि सम्मेलन
आगामी 7 मार्च को पूर्व वर्षों की भांति आयोजित है हेमवती नंदन बहुगुणा के नाम मुशायरा व कवि सम्मेलन
खेतासराय।
राममूर्ति यादव
तहलका 24x7
बहुगणा स्मृति समिति आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष साजिद खान आजमी ने क्षेत्र के मनेछा बाजार में पत्रकारो से वार्ता करते हुए बताया कि हेमवती नंदन बहुगुणा के नाम से देश भर में शताब्दी समारोह 2019 मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हेमवती नंदन बहुगुणा पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा डाक टिकट जारी किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा लखनऊ में एयरपोर्ट से आलमबाग तक रोड का अनावरण गृह मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा विगत 14 वर्षों से लगातार मेरे पैतृक गांव कवरा गहनी आजमगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा के नाम से मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाता है।
पूर्व वर्षो की भांति इस बार भी 7 मार्च को शताब्दी समारोह का आयोजन आयोजन पर मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य कैबिनेट मंत्री होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ मोहम्मद अदीब पूर्व सांसद राज्यसभा जब कि अध्यक्षता जाने माने सुप्रीम कोर्ट के वकील जेड के फैजान करेंगे। कार्यक्रम के संरक्षक कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी होंगी एक प्रश्न के जवाब में साजिद आजमी ने कहा कि आजमगढ़ की धरती कवियों साहित्यकारों विद्वानों की धरती है जिसमें महान कवि कैफी आज़मी, शिब्ली नोमानी, इकबाल सुहेल, राहुल सांकृत्यायन, हरि ओम जैसे लोगों ने आजमगढ़ का नाम रोशन किया। हेमंती नंदन बहुगुणा ने अपने मुख्यमंत्री कॉल में उर्दू शिक्षकों की भर्ती कर रोजी रोटी देने के अलावा उर्दू भाषा को भी बढ़ावा दिया है। ऐसे महान पुरुष की याद में मुशायरे का आयोजन किया जाता है।पत्रकारवार्ता के दौरान मो वाफिक, आमिर, सकलैन, अशोक यादव, इमरान अहमद, डॉ राम किशुन आदि उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment