जौनपुर : लेखपाल के घूस लेने का वीडियो हुआ वायरल
जांच के बाद दोषी लेखपाल पर होगी उचित कार्यवाही - एसडीएम
प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ दिलाने के नाम पर धन उगाही कर रहा था लेखपाल
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने के लिए लेखपाल द्वारा किसानों से फार्म भरने के नाम पर सौ-सौ रुपए धन उगाही करने का मामला प्रकाश में आया है। उप जिलाधिकारी ने धन उगाही करने वाले लेखपाल के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही है।
सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र के पट्टीचकेसर गांव में लेखपाल राजेश सिंह ने 2 दिन पूर्व गांव में पहुंचकर प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का सत्यापन व फार्म भरने का काम शुरु किया। ग्रामीण के बीच बैठे लेखपाल ने लोगों से योजना का फार्म भरने की बात कही और प्रत्येक किसान से सौ-सौ रुपए घूस भी लिया।
लेखपाल के इस कृत्य का वीडियो गांव के ही एक युवक ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो की चर्चा हुई तो लेखपाल ने युवक को धमकाने का काम भी किया। बाद में वीडियो वायरल हुआ और किसान सम्मान निधि योजना के लाभ के लिए लेखपाल की घूस लेने की चर्चा जोरों पकड़ ली। मामले में पूछे जाने पर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि आरोप गम्भीर है। जांच करके दोषी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ दिलाने के नाम पर लेखपालों के घूस लेने का यह वीडियो पहला प्रकरण नहीं है। इसके पूर्व भी किसान कई लेखपाल पर घूस लेने का आरोप लगा चुके हैं।

Comments
Post a Comment