जौनपुर : ख्वाब टूटे हैं मगर हौसले जिन्दा हैं, जिन्हें देख मुश्किलें भी शर्मिंदा हैं - राहुल राज
जेसीआई शाहगंज संस्कार ने 3 साइलेंट वर्कर्स को किया सम्मानित
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
ख्वाब टूटे हैं मगर हौसले जिन्दा हैं, जिन्हें देख मुश्किलें भी शर्मिंदा हैं उक्त बातें युवा साहित्यकार जेसी राहुल राज मिश्र ने साइलेंट वर्कर्स को सम्मानित करने के दौरान कही। नगर के एराकियाना मोहल्ला स्थित ग्रैण्ड लॉन के नये भवन में सोमवार की सांय जेसीआई शाहगंज संस्कार के तत्वावधान में साइलेंट वर्कर्स विद्युत विभाग के 3 लाइनमैन को सम्मानित किया गया।
गत 28 वर्षो से अपनी सेवा दे रहे भादी खास मोहल्ला निवासी शाह मोहम्मद, 20 वर्षों से अपनी सेवा दे रहे अलीगंज मोहल्ला निवासी इमरान अहमद एंव 3 वर्षों से अपनी सेवा दे रहे उसरा भादी निवासी रविन्द्र मौर्या का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष जेसी गुलाम साबिर ने कहा कि साइलेंट वर्कर्स मतलब वह कर्मी जो दिन रात ठंडी गर्मी बरसात काम करते हैं और समाज उन्हें जानता पहचानता नहीं है। बात हो रही है विद्युत विभाग के लाइनमैनों की जो विभाग में दिन रात अपनी सेवा दे रहे हैं। लेकिन समाज में गुमनाम हैं। जेसीआई परिवार उन्हें सम्मानित कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहा है।
संस्था के उपाध्यक्ष प्रबंध जेसी एख़लाक खान ने कहा कि इन खतरों के खिलाड़ियों लाइनमैनों को सम्मानित होता देख मन में एक अजीब सी संतुष्टि मिल रही है लेकिन वहीं दुख भी होता है कि जिस विभाग के लिए ये जांबाज दिनों रात अपनी जान जोखिम में डालते हैं वह विभाग उन्हें वेतन व सुरक्षा नहीं देता है। मैं दिल से साधूवाद देना चाहुंगा जेसीआई परिवार को जिन्होंने अपनी संवेदना से नेक कार्य के लिए प्रेरित किया।
वहीं संस्था के डायरेक्टर (वृध्दि एवं विस्तार) डॉ आलोक सिंह पालीवाल ने कहा कि लाइनमैन जो अपनी जिंदगी की परवाह किए बगैर अपनी सेवा दे रहे हैं। जिससे हम आप, हमारे घर की बहू बेटियां, बच्चे चैन की नींद ले रहे हैं। ऐसे लाइनमैन को सम्मानित करने के लिए मै जेसीआई परिवार का तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूं। आज तक मैंने कभी भी किसी भी मंच पर इन साइलेंट वर्कर्स का सम्मान होते नहीं देखा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष जेसी पंकज सिंह एवं कुशल संचालन जेसी राजेश चौबे ने किया। इस दौरान संस्था के मार्ग दर्शक सर सैय्यद अहमद इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य शाहिद नईम, एडवोकेट राजेश सिंह, इकरार खान, रवि शंकर वर्मा, साकिब खान, अबू तल्हा इराकी, विनायक, कफील, तारिक, जितेंद्र दूबे समेत तमाम लोग मौजूद रहे। सभी का आभार प्रदर्शन मो. सरफराज ने किया।







Comments
Post a Comment