जौनपुर : अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत, चार घायल
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं एक महिला समेत कुल चार लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया।
क्षेत्र के पट्टी चकेसर गांव निवासी राम दवर चौहान (75) अपने पोते महेश चौहान (21) पुत्र शिवप्रसाद व राम अवतार (12) पुत्र हजारी प्रसाद के साथ बाइक से रात में रिश्तेदार के घर शादी में गये थे। गुरुवार की सुबह लौटते समय मदरहां गांव स्थित हनुमान गढ़ी के समीप पहुंचे जहां बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गयी। घटना में राम दवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दोनों पोते गम्भीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन थाने पहुंचे।
वहीं अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ के समीप गुरुवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार रणजीत सिंह (25) मधुसुदन सिंह निवासी गडै़ला थाना सराय ख्वाजा व उसकी भाभी ममता (30) पत्नी देवविजय गंभीर रूप से घायल हो गए उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया।

Comments
Post a Comment