जौनपुर : दबंगों ने घर में घुसकर आधा दर्जन लोगों को लाठी डंडे से पीटा
दो महिलाओं की हालत गंभीर, चिकित्सकों ने जिला अस्पताल किया रेफर
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
क्षेत्र के ढढ़वारा कला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने देर रात घर में घुसकर तोड़फोड करते हुए पांच महिलाओं सहित आधा दर्जन लोगों को लाठी डंडे से मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरूष चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो महिलाओं की हालत नाजुक देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
बताया जाता है क्षेत्र ढढ़वारा कला गांव में शुक्रवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर दबंग पडोसियों ने जीशान पुत्र गुफरान अहमद के घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए जीशान (19) को लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। जिसका विरोध करने पर दबंगों ने विरोध कर रही महिला रशीदुल (62) पत्नी अशफाक, यासमीन (32) पत्नी इम्तियाज, जोहरा बानो (20) पुत्री मोहम्मद सईद, सबरीन (16) पुत्री सुफियान, सानिया (10) पुत्री गुफरान को लाठी डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां रशीदुल व यासमीन की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

Comments
Post a Comment