वाराणसी : शिव मंदिर में दिव्यांग ने कराया दहेज रहित विवाह

वाराणसी : शिव मंदिर में दिव्यांग ने कराया दहेज रहित विवाह 



वाराणसी।
घनश्याम गुप्ता
तहलका 24x7
                             पिण्डरा ब्लॉक के स्थानीय गाँव करखियाव के शिव मंदिर पर पहला दहेज रहित विवाह सम्पन्न हुआ। वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद जोड़ो ने शिव जी का आशिर्वाद लिया। गाँव निवासी दिव्यांग राकेश सिंह ने एक जोड़े का विवाह दहेज रहित करा कर समाज में एक मिशाल कायम किया है। दहेज प्रथा के मुँह पर तमाचा जड़ने का काम किया है। इस विवाह को पंडित लालचन मिश्र ने हिन्दू रीती रिवाज के सभी मंत्रो से कराया।शिव मंदिर पर पहला विवाह होने को लेकर गाँव के लोगो में प्रसन्नता दिखी। गाँव के लोगो का कहना है था कि शिव जी जोड़ो को अपार सुख और एश्वर्य प्राप्त करे।


विवाह होने के बाद जोड़ो ने कहा की दहेज़ समाज में सबसे बड़ा रोग है जिससे समाज में अनेक प्रकार की बुराईया उत्पन्न होती है। जिससे समाज विकास की राह पर न होकर विनाश की तरफ बढ़ाता है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान विक्रमादित्य सिंह, झारखण्डे सिंह, आशीष सिंह, हरिप्रसाद सिंह, नन्हे सिंह, त्रिलोकी सिंह, अश्वनी सिंह, शोभनाथ सिंह, योगेश सिंह समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।


Comments