जौनपुर : खाद्य एवं रसद विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, लाइसेंस पंजीकरण व मिलावट के लिए किया जागरूक
केराकत।
नारायण सेठ राही
तहलका 24x7
बाजार के एक धर्मशाला में खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान के तहत सारे व्यापारियों को नगर अध्यक्ष विजय साहू ने एक जगह एकत्रित करने का आह्वान किया। जहाँ सारे ब्यापारी को जागरूक किया गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के सहायक आयुक्त हरिमोहन श्रीवास्तव ने व्यापारियों को लाइसेंस पंजीकरण की जानकारी दी और कहा कि पवित्र त्यौहारों पर मिलावट करने वाले मिलावट खोरों के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
मिलावट से बचने के लिए अब जनजागरण के तहत कोई भी निर्धारित शुल्क जमाकर जांच करा सकते है। खाद्य पदार्थ में मिलावट का संदेह होने तुरन्त जिले के मुख्य अधिकारी से शिकायत करें, उन्होंने मिठाई व समोसा बेचने वाले दुकानदारों को चेताते हुए कहा कि अखबार में किसी को खाने के लिए कभी न दें। अखबार की स्याही में जहरीला रसायन का प्रयोग होता है। इस मौके पर मुख्य खाद्य अधिकारी अनिल कुमार राय, अभिहित अधिकारी वेद प्रकाश मिश्रा, खाद्य अधिकारी तुलिका शर्मा सहित नगर के व्यापारियों में विजय विश्वकर्मा, धर्मपाल गुप्ता, अशोक जायसवाल, राजेश गुप्ता, रामआसरे अग्रहरि, शमीम अंसारी आदि रहे।

Comments
Post a Comment