वाराणसी : बुनकर कारीगरों के लिए बुनकर कार्ड कैम्प का हुआ आयोजन
वाराणसी।
घनश्याम गुप्ता
तहलका 24x7
बुनकरों के समग्र आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए सरकार के प्रतिबद्धता के क्रम में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओ के प्रचार प्रसार हेतु हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग विभाग तथा साई इस्टीट्यूट आफ रूरल डेवलपमेंट, लोहता, कुशवाहानगर, आई सी टी आधारित ज़री ज़रदोज़ी केन्द्र, सहायतित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार, के तत्वाधान में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र लोहता की बुनकर महिलाओ एवं पुरुषों के लिए आज हरपालपुर लोहता में बुनकर कारीगरों के लिए बुनकर कार्ड कैम्प का आयोजन किया गया जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि इंस्पक्टर हैण्डलूम श्री नवीन राय के द्वारा किया गया।
कैम्प में मुस्लिम महिलाओं एवं पुरुषों का बुनकर कार्ड का फॉर्म भरा गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय ने कहा कि बुनकरों के लिए ये कार्ड बनवाना अत्यन्त लाभकारी है इससे बुनकर कारीगरों को एक नई पहचान मिलेगी और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ का लाभ सीधे तौर पे प्राप्त होगा। इस अवसर पर परियोजना प्रबंधक प्रशांत दूबे ने बताया कि लोहता में घर घर जाकर सर्वे करने से ज्ञात हुआ की बुनकर भाइयो को सरकार की योजनाओ के संदर्भ में जानकारी का अभाव है। यहा तक की उनके पास बुनकर कार्ड तक की उपलब्धता नहीं है ।अगर है भी तो वो उसका सही उपयोग नही जानते। इस कैंप के माध्यम से न केवल हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग के द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी दी जा रही है अपितु बुनकर कार्ड और अन्य सामाजिक बिमा योजनाओ के आवेदन लिए जा रहे है।
मुख्य अतिथि का स्वागत संस्था के निदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन करते हुए परियोजना प्रबन्धक प्रशांत दुबे ने अतिथियों को संस्था के उद्देश्य एवं उपलब्धियों से अवगत कराया । कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में हरपालपुर ग्राम प्रधान हाजी मोहम्मद असलम बाबा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस अवसर पर क्षेत्रीय सुपरवाइजर श्री शरद जी ने बुनकरों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए ,कार्यक्रम में डिजाइनिंग कोऑर्डिनेटर पूजा सिंहसिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर अमन कुमार सिंह के साथ कार्यक्रम में महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ के समाजकार्य के छात्रों अम्ब्रीश कुमार गौतम, यतेंद्र, अंजलि, सोनी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। 200 से ज्यादा बुनकरों ने फॉर्म भरा।

Comments
Post a Comment