आजमगढ़ : निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 650 मरीज़ों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

आजमगढ़ : निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 650 मरीज़ों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण


आजमगढ़।
सिद्धेश्वर पाण्डेय
तहलका 24x7 
                      शेख बदरुद्दीन आज़मी मेमोरियल वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सिटी नर्सिंग होम के संयुक्त तत्वावधान में मैगना बाजार में 8वां वार्षिक निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन संयुक्त रूप से डॉ तारिक़ बदरुद्दीन शेख व मौलाना राफे द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान मौलाना राफे ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। डॉ तारिक़ शेख ने बीमारियों से बचाव पर विस्तृत जानकारी दिया। उसके बाद अपनी सेवा देने आये चिकित्सको ने मरीज़ों का परीक्षण कर 5 दिन की निशुल्क दवा वितरित किया। जरुरत के अनुसार मरीजों का पैथोलॉजिकल जांच टायफॉइड, मलेरिया, शुगर व पेशाब की भी निशुल्क जांच की गई ।


शिविर में मुख्य रूप से डॉ जे पी दुबे, डॉ महफूज़, डॉ हुमैरा तारिक़ शेख, डॉ वाहिद, डॉ अज़ीम, डॉ सिकंदर यादव, डॉ नदीम, डॉ अतुल यादव, डॉ सुधाकर मिश्रा, डॉ काशिफ अशरफ, डॉ मनीष, डॉ एम ए खान ने अपनी सेवाएं प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ आरिफ नदीम मंसूरी ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहयोग प्रदान करने वालों में मोहम्मद ज़ाहिद, अबु तालिब, मोहम्मद राशिद सैफ, फ़ैज़ असद आज़मी, शशि कांत यादव, शाहनवाज़ आलम, खालिद, फ़िरोज़ अहमद, डॉ नसीम, डॉ वसीम अफ़ज़ल खान और रामाज्ञा यादव जी ने अपना पूरा सहयोग प्रदान किया। अंत मे कार्यक्रम की संयोजक डॉ  हुमैरा तारिक़ शैख़ ने समस्त चिकित्सकों व अतिथियों का आभार व्यक्त कर उन्हें धन्यवाद दिया। 

Comments