जौनपुर : बसंती देवी आईटीआई के प्रांगण में आयोजित रोज़गार मेले में 57 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

जौनपुर : बसंती देवी आईटीआई के प्रांगण में आयोजित रोज़गार मेले में 57 अभ्यर्थियों का हुआ चयन 


शाहगंज। 
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24x7
              बसंती देवी आईटीआई के प्रांगण में बुधवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें बहुराष्ट्रीय कंपनियों से आये नियोक्ताओं ने 57 अभ्यर्थियों का चयन किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव रहे। 

संस्थान के निदेशक दिवाकर मिश्रा ने बताया कि ओकाया पावर लिमिटेड और नसाका कंपनी के एचआर अमन बंसल द्वारा सैकड़ों अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार लिया गया और उनमें 57 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इससे पहले उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने रोज़गार की दिशा में संस्थान के सार्थक प्रयासों की सराहना किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के चेयरमैन डॉ राजकुमार मिश्रा, विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी अजय श्रीवास्तव एवं तहसीलदार अभिषेक राय ने भी अभ्यर्थियों को संबोधित और प्रोत्साहित किया । 

आयोजन में जेसीआई शाहगंज सिटी के अध्यक्ष जेसी रामजी अग्रहरि, जेसी मनोज पांडेय, जेसी अनूप सेठ, जेसी देवी प्रसाद चौरसिया और जेसी दीपक सिंह का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन विकास जायसवाल ने किया आभार प्रदर्शन संस्था के निदेशक दिवाकर मिश्र ने किया। 

कार्यक्रम में संस्थान के कर्मी ईश नारायण मिश्रा, विकास यादव, सुनील तिवारी, श्याम कुमार, रविकांत यादव, राजेश यादव, सुरेंद्र प्रजापति और जंग बहादुर यादव आदि उपस्थित रहे ।


Comments