जौनपुर : 20 हजार का इनामी गैंगेस्टर चढ़ा पुलिस के हत्थे
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात मुखबिर की सूचना पर फरार चल रहे गैंगेस्टर एक्ट में निरुद्ध आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी 20 हजार रुपये का ईनामी है।
रात में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह हमराही मो. अतीक, सूरज सोनकर, रणजीत सिंह, अमनराज चौहान व अखिलेश के साथ गश्त पर निकले थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दिया कि गोकशी व पशु क्रूरता की धाराओं में वांछित फरार चल रहा उसरहटा गांव निवासी आरोपी लल्लू पुत्र नोखई आजाद रेलवे क्रासिंग के समीप मौजूद है। जो कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेरेबंदी करके आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी दो महीने से फरार चल रहा था। जिसपर गैंगेस्टर एक्ट में कार्यवाही के बाद 20 हजार रुपये का ईनाम घोषित है।


Comments
Post a Comment