वाराणसी : राज्य मंत्री अनिल राजभर ने कुक्कुट अंडा लेयर फार्म का किया उद्घाटन

वाराणसी : राज्य मंत्री अनिल राजभर ने कुक्कुट अंडा लेयर फार्म का किया उद्घाटन


अजय सिंह
दानगंज।
तहलका 24x7
                  चोलापुर क्षेत्र के ताड़ी ग्राम मे सरकार की योजना विकास नीति अंतर्गत खुले कुक्कुट अंडा लेयर फार्म का राज्य मंत्री अनिल राजभर ने उद्द्घाटन किया। इस उद्द्घाटन मे अगल-बगल गांव के ग्रामीण व नौजवान सैकड़ो की संख्या मे उपस्थित हो मंच से मंत्री जी द्वारा कहे गये तथ्यों को अमल  किया।
मंत्री जी ने कहा कि जिस प्रकार सिंह ब्रदर्स के मालिक अमित सिंह सरकार से अनुदान लेकर एग लेयर खोल अपना व दस और लोगो का भरण पोषण करने का जो उद्द्य्म तैयार किये है वैसे ही आप लोग भी मुद्रा लोन योजना का लाभ लेकर उद्योग करे और विकास करे और अपने स्वयं मजबूत बने और प्रदेश को मजबूत बनाये रोजगार पाने की ललक मे अन्य प्रदेश में न जाये बल्कि अपने यहां रुक तरह-तरह के कार्य सम्पादन कर बेरोजगारी दूर भगाये अपने गांव व प्रदेश को मजबूत बनाये और तरह-तरह के सरकार के योजनाओं का लाभ उठाये और अपने प्रदेश मे पाव पसारे। श्रम बिभाग में रजिस्ट्रेशन कराये और इसी तरह से लाभ उठाये वही किसानो को भी मंत्री जी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि किसान भाई भी क़ृषि बिभाग मे रजिस्ट्रेशन कराये जिससे तमाम सुबिधाये पा सके। इस गोष्ठी के संचालक बेद प्रकाश सिंह, अध्यक्षता कर रहे शिवपूजन सिंह, गौतम, वरिष्ठ बीजेपी नेता अखंड सिंह, परदेशी राजभर, रामआसरे सिंह, अनिल सिंह, राजेश सिंह, चंद्र मोहन, रबिन्द्र कुमार, विकास सेठ, निशांत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अविनेन्द्र सिंह, भानु प्रताप आदि मौजूद रहे।


Comments