जौनपुर : फरीदुल हक़ मेमोरियल डिग्री कालेज में बुधवार को बापू बाज़ार आयोजित
शाहगंज।रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
फरीदुल हक़ मेमोरियल डिग्री कालेज तालीमाबाद सबरहद एवं जेसीआई संस्कार शाहगंज के सयुंक्त तत्वावधान में बुधवार 30 जनवरी को प्रातः 10 बजे से कालेज प्रांगण में समाज के आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए बापू बाजार आयोजित है। जहाँ महज 5रु,10रु एवं 20रु में वस्त्रों की दूकान लगेगी। उक्त सूचना फरीदुलहक मेमोरियल डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ तबरेज आलम एवं संस्था के उपाध्यक्ष प्रबंध जेसी एख़लाक खान ने संयुक्त रूप से दिया। डॉ तबरेज एवं जेसी एख़लाक खान ने सभी समाजिक सरोकार रखने वाले बुद्धिजीवी से अनुरोध किया है कि बापू बाजार की सूचना जरूरतमंदों तक पहुंचाने में मदद करें। जिससे कमजोर तबके के लोग अधिक से अधिक लाभ उठा सके।

Comments
Post a Comment