जौनपुर : बाइक सवार को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस पलटी, छह यात्री घायल
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
क्षेत्र के अक्खीपुर गांव के समीप बाइक सवार को बचाने के चक्कर में प्रयागराज से शाहगंज आ रही प्रयाग डिपो बस सोमवार की सुबह सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना में बाइक सवार सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
बताया जाता है कि सोमवार की सुबह करीब दस बजे प्रयागराज से शाहगंज आ रही रोडवेज बस अक्खीपुर गांव के समीप पहुंची ही थी कि ओवरटेक कर रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर बस सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना में बाइक सवार जियालाल (50) निवासी ओरिल थाना पवई जिला आजमगढ़ व अनिल कुमार (25) इटकोहिया फूलपुर आजमगढ़ के अलावा बस में सवार यात्री जगदंबा प्रसाद (50) निवासी पिलकिछा खुटहन, जगदीश नारायण (70) दुबौली बदलापुर, कविंद्र सिंह (30) अहिरौला आजमगढ़ व हर्ष सिंह (30) सलामतपुर महाराजगंज गम्भीर रुप से घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय भर्ती कराया गया। घटना के समय बस में कुल 22 यात्री सवार थे। घटना के बाद बस चालक व परिचालक बस छोड़कर फरार हो गये।

Comments
Post a Comment