आजमगढ़ : नेशनल कान्वेंट स्कूल भेड़िया के बच्चों ने "जीना है तो पापा शराब मत पीना" का दिया सन्देश
समाज को जागरूक बनाने के लिए बालिकाओं का शिक्षित होना जरूरी - अर्चना यादव
धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव
आजमगढ़ ब्यूरो।
सिद्धेश्वर पाण्डेय
तहलका 24x7
जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत भेड़िया गांव स्थित नेशनल कान्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव विद्यालय परिसर में धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
एक तरफ़ जहाँ "जीना है तो पापा शराब मत पीना" कार्यक्रम प्रस्तुति कर लोगो का मन मोह लिया तो वही दूसरी तरफ़ बच्चो द्वारा समाज मे नाटक "बालिका शिक्षा का महत्व" का नाटकीय मंचन कर बच्चो ने लोगो को शिक्षा के प्रति जागरूक करने की कोशिश किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ अरबिन्द पाण्डेय एवं डॉ राम उजागिर मौर्य ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया उसके बाद बच्चो द्बारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया समारोह मे बच्चो ने देश प्रेम व भक्ति से सम्बन्धित गायन, डाँस और नाटक आदि प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख फ़ूलपुर अर्चना यादव ने कहा कि बच्चो द्वारा नाटक "बालिका शिक्षा का महत्व " से लोगो को सीख लेना चाहिए बालिकाए दो घरों को रोशन करने का काम करती है समाज को जागरूक बनाने के लिए बालिकाओं का शिक्षित होना जरूरी है ।
बच्चो द्वारा प्रस्तुत नाटकीय गीत "जीना है तो पापा शराब मत पीना" की प्रस्तुति को जो लोगो ने सराहा वही एवं माँ तुझे सलाम की प्रस्तुति से लोगो में देशभक्ति के प्रति लोगो को जगाने का काम किया।
इसके आलावा छात्र छात्राओ ने गीत, कव्वाली, कहानी, स्पीच, हास्यव्यंग, कान्हा गीत, कबिता, होली गीत एवं फिल्मी गीत सहित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
अध्यक्षता दुर्गा प्रसाद मिश्र एवं संचालन दिनेश कुमार यादव ने किया इस अवसर पर सन्तोष कुमार, माला मिश्रा, बृजेश मौर्य, कृष्ण मोहन मिश्र, मिथिलेश, डॉ संकठा प्रसाद, राम आशीष पाल, अविनाश पाण्डेय आदि लोग रहे अंत मे प्रबन्धक सन्तोष मिश्र ने सबका आभार प्रगट किया।

Comments
Post a Comment