वाराणसी : गणतंत्र दिवस पर बच्चों में शिक्षण सामग्री वितरित
चोलापुर
अमित वर्मा
तहलका 24x 7
गणतंत्र दिवस के अवसर पर दानगंज हेल्थ फाउंडेशन (डीएचएफ) की तरफ से दानगंज प्राथमिक विद्यालय प्रथम व दानगंज प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर प्राथमिक विद्यालय प्रथम व द्वितीय के सैकड़ों बच्चों में कक्षा प्रथम व द्वितीय के बच्चों को स्लेट, चाक, बालपोथी व तृतीय, चतुर्थ व पांचवी के बच्चों को कापी, पेन, इंग्लिश स्पीकिंग पुस्तिका समेत सभी बच्चों को मिठाइयां बांटकर गणतंत्र दिवस से संबंधित ऐतिहासिक जानकारिया दी गई। शिक्षण सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। मौके पर प्रमुख रूप से अंशु बरनवाल, विवेक जायसवाल, अर्जुन सेठ, किशन सेठ, नीरज सेठ, राहुल चौरसिया, प्रीतम जायसवाल, रोहित जायसवाल, वैभव बरनवाल, अर्जुन सोनी, गोपाल गुप्ता उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment