जौनपुर : स्काउट गाइड प्रथम सोपान शिविर का हुआ शुभारंभ

जौनपुर : स्काउट गाइड प्रथम सोपान शिविर का हुआ शुभारंभ


स्काउट सच्चा समाज सेवी होता है - विवेक सिंह


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
              तहसील क्षेत्र अंतर्गत रघुवंशी शारदा प्रसाद सिंह शिक्षण संस्थान बड़ौना में गुरुवार को तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रथम सोपान शिविर का शुभारंभ हुआ। जिसके प्रबंधक विवेक सिंह द्वारा स्काउट ध्वज फहराकर शिविर का शुभारंभ किया।


क्षेत्र के रघुवंशी शारदा प्रसाद सिंह शिक्षण संस्थान बड़ौना के परिसर में स्काउट गाइड छात्र-छात्राओं को प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर में तहसील क्षेत्र के प्रशिक्षक फूल कुमार प्रजापति द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है प्रशिक्षण के पहले दिन छात्र-छात्राओं को ध्वज  बढ़ना, ध्वज शिष्टाचार ,मार्च पास्ट, टोली निर्माण, प्रार्थना, झंडा गान सहित कई विधाओं को विस्तार पूर्वक बताया गया वही प्रशिक्षण ले रहे छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रबंधक विवेक सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्काउट गाइड विधाओं के माध्यम से लोग कठिन से कठिन समस्याओं से निपटने का आसान तरीका सीखते हैं जो जीवन में नितांत आवश्यक है छात्र अपने विद्यार्थी जीवन में अनुशासित रह करके स्काउट गाइड की कई विधियों को आसानी से सीख कर समाज तथा देश की सेवा करने में सहायता कर सकता है इस अवसर पर महेंद्र कुमार विश्वकर्मा,पंकज सिंह, रविंद्र मौर्य,उपेंद्र चौहान, पुनीत उपाध्याय, शिवम यादव, विशाल सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। 


Comments