सुल्तानपुर : राष्ट्रीय सेवा योजना का हुआ समापन
अखण्ड नगर।
अनूप जायसवाल
तहलका 24x7
श्री विश्वनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय कलान मे चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर सात दिवसीय का समापन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व ग्राम प्रधान श्री उमाशंकर सिंह जी ने शिविरार्थियों को देश के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ शिवदत्त चतुर्वेदी जी ने किया कार्यक्रम में सवयं सेवक सेविकाओं ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को उत्साहित किया।
डॉ हरि प्रताप सिंह जी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के कर्तव्य के बारे में शिविरार्थियों को अवगत कराया। महाविद्यालय के कुलानुशासक डॉ वेद प्रताप सिंह जी ने स्वयंसेवक सेविकाओं को संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्र की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है इससे बढ़कर और कोई दूसरा धर्म नहीं है डॉ रणजीत कुमार सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के समापन समारोह में सामाजिक कुरीतियों एवं बुराइयों को दूर करने की सलाह दी इस अवसर पर पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ निखिल कुमार दुबे प्राचार्य डॉ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह पार्वती महिला महाविद्यालय डॉ चंद्रशेखर सिंह प्रशासनिक अधिकारी श्री अतुल कुमार सिंह और ग्राम सभा के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार सिंह जी ने शिविरार्थियों को बताया कि युवा शक्ति से ही शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण संभव है अंत में प्रथम इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ सत्येंद्र कुमार राय ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन की घोषणा की।

Comments
Post a Comment