जौनपुर : जेसीआई शाहगंज संस्कार के तत्वावधान में सेंट जेवियर स्कूल में लगा स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य शिविर में नर्सरी से कक्षा चार तक के करीब पांच सौ छात्रों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
जेसीआई शाहगंज संस्कार के तत्वावधान में खुटहन रोड स्थित सेन्ट जेवियर स्कूल पर सोमवार को एक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में पांच सौ 12 छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने बच्चों को स्वस्थ रहने के गुण बताए।
डा. अरविंद गुप्ता, डा. अतुल यादव, डा. फारुक अरशद व दंत चिकित्सक डा. राजीव यादव की टीम ने विद्यालय के नर्सरी से कक्षा चार तक के छात्रों के दांत, नेत्र की जांच एवं उनके खानपान की जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने कहा कि माता पिता बच्चों के खान पान पर विशेष ध्यान दें। बाहर की पैकेट बंद सस्ते सामान से बच्चों को दूर रखें। चिकित्सकों ने बच्चों के स्वास्थ्य की रिपोर्ट विद्यालय निदेशक को दी। दर्जनभर बच्चों को पेट व दांत के उपचार की सलाह दी। विद्यालय के निदेशक हिमांशु झा ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर संस्था के मण्डल निदेशक जेसी गुलाम साबिर, अध्यक्ष जेसी पंकज सिंह, जेसी एख़लाक खान, जेसी हसन मेंहदी, जेसी मो. आसिफ, जेसी मिन्हाज एराकी, जेसी सरफराज, जेसी इकरार खान, जेसी साकिब खान, विनोद ठाकुर, एनडी तिवारी, कुन्दन झा, आलोक चौधरी, आराधना सिंह, सुमन गुप्ता आदि रहे।

Comments
Post a Comment