आजमगढ़ : एम आर डी स्कूल अम्बारी के वार्षिकोत्सव में बच्चो ने प्रस्तुत किया रंगारंग कार्यक्रम, "कोख में न मारो हूँ तुम्हारी बेटी"

आजमगढ़ : एम आर डी स्कूल अम्बारी के वार्षिकोत्सव में बच्चो ने प्रस्तुत किया रंगारंग कार्यक्रम, "कोख में न मारो हूँ तुम्हारी बेटी"


आजमगढ़ ब्यूरो
सिद्धेश्वर पाण्डेय
तहलका 24x7
                जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत अम्बारी बाजार स्थित एम आर डी शिक्षण संस्थान का वार्षिकोत्सव विद्यालय परिसर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान  विद्यालय के बच्चों द्वारा विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। एक तरफ़ जहाँ "देश मे गंगा बहती है" प्रस्तुति को लोगो ने खूब सराहा वहीं दूसरी तरफ़ बच्चो द्बारा समाज मे अन्ध बिश्वास का नाटकीय मंचन कर बच्चो ने लोगो को जागरूक करने की कोशिश किया।

कार्यक्रम की शुरूआत संस्थापक बैजनाथ यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्ण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुरुआत किया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चो द्बारा सरस्वती वंदना से किया गया। समारोह मे बच्चो ने देश प्रेम व भक्ति से सम्बन्धित गायन डाँस और नाटक आदि तमाम प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसको उपस्थित लोगों ने जम कर सराहा। मुख्य अतिथि एवं स्कूल के संस्थापक बैजनाथ ने कहा बच्चो का प्रदर्शन पर अभिभूत होकर कहा कि  बिद्यालय का परिवेश और  संस्कार से  ही बच्चो के उज्ज्वल भविष्य  के निर्माण सहायक होता है , उन्होंने कहा ग्रामीण परिवेश मे इस तरह का आयोजन प्रेरणा देता है।

बच्चो द्वारा प्रस्तुत "कोख में न मारो, बेटी हूँ तुम्हारी" की प्रस्तुति से लोगो की आखों से अश्रुधारा निकल पड़ी। वही कत्थक नृत्य "ताल पर ताल मिला" पर भाव विभोर होकर लोग थिरक पड़े। इसके अलावा छात्र छात्राओ ने  गीत, कव्वाली, कहानी, स्पीच, हास्यव्यंग, कान्हा गीत, राष्ट्रगीत, होली गीत एवं फिल्मी गीत आदि बिविध रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगो का मन मोह लिया।अध्यक्षता प्रधानाचार्य उषा यादव एवं संचालन  जितेंद्र कुमार मिश्र ने किया। सुनील यादव, सुभाष यादव, अच्छे लाल यादव, स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार, चन्द्र भान यादव, अज़रा, शैलेश यादव, बृज नाथ यादव, त्रिलोकी नाथ, बिनोद कुमार, साधना आदि लोग रहे । अंत मे आयोजक बिनोद कुमार यादव ने सबका आभार प्रगट किया।


Comments