जौनपुर : खण्ड शिक्षा अधिकारी व ग्राम प्रधान ने किया स्मार्ट क्लास का उद्घाटन
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय कोहड़ा में खण्ड शिक्षा अधिकारी व ग्राम प्रधान द्वारा स्मार्ट क्लास का उद्घाटन फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी राज नारायण पाठक ने कहा स्मार्ट क्लास से विद्यालय के बच्चों को नई प्रणाली के तहत शिक्षा मिलेगी। ग्राम प्रधान फागूलाल ने कहा प्रोजेक्टर व कम्प्यूटर द्वारा शिक्षा से छात्रों का ज्ञान बढ़ेगा। विद्यालय के छात्रों में पहले दिन स्मार्ट क्लास में बैठने पर उत्साहित दिखे।
उद्घाटन के अवसर पर पंकज कुमार सिंह, गिरीश यादव, दिलीप कुमार, रणजीत कुमार समेत अध्यापक, अभिभावक व छात्र मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment