जौनपुर : विधायक ने उज्जवला योजना के तहत महिलाओं में बांटे गैस सिलेंडर
मुंगरा बादशाहपुर।
शुभम गुप्तातहलका 24x7
मुंगराबादशाहपुर के गांव जयपालपुर में राधे कृष्णा इंडियन गैस एजेंसी की तरफ से प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक सुषमा पटेल ने महिलाओं में उक्त योजना के तहत नि:शुल्क गैस वितरित किया।साथ में लाभ्यार्थियों को भरा गैस सिलेंडर,कागज सहित गैस जलाने के उपकरण दिया गया। मुफ्त में गैस पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे। कुल चालिस महिलाओं को गैस दिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान रामपाल पटेल ने किया। एजेंसी संचालक अरविंद यादव ने आगुंतकों के प्रति आभार ज्ञापित किया।

Comments
Post a Comment