आजमगढ़ : गया प्रसाद स्मारक राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पाँच दिवसीय प्रशिक्षण
अशोक यादव
तहलका 24X7
फूलपुर तहसील क्षेत्र के गया प्रसाद स्मारक राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बारी में छात्राओं के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए तथा उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए 29 जनवरी से पाँच दिवसीय प्रशिक्षण प्रशिक्षक अजय कुमार यादव के सानिध्य में निरन्तर गतिमान है।इसका उद्घाटन प्राचार्य प्रोफेसर आर आर यादव ने किया। उद्घाटन के अवसर पर रेंजर्स प्रभारी डाक्टर नन्दलाल चौरसिया, यादवेंद्र आर्य, अनिल कुमार सिंह यादव, डा दीपा वर्मा, डा उदय भान यादव, अरुण प्रताप यादव, श्रीमती पूजा पल्लवी, डा साधना मौर्या, डा प्रीतम कुमार यादव, डा अनूप पाण्डेय तथा समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।इस प्रशिक्षण में पहली बार 59 बच्चे 7 टोलियों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।टोलियों के नाम हैं-किरण बेदी, बछेन्द्री पाल,सरोजनी नायडू, रानी लक्ष्मीबाई, कल्पना चावला, मदर टेरेसा, इन्दिरा गांधी।छात्राओं ने प्रथम दिन विभिन्न प्रकार की ताली बजाना सीखा,जैसे-स्काउट ताली, स्वागत ताली, धन्यवाद ताली, नाइस ताली।प्रथम दिन ही बच्चों ने प्राथना, झण्डा गीत तथा ध्वस्त शिष्टाचार के विषय में जाना।इसी दिन छात्राओं को स्काउट के इतिहास तथा सैलूट की विधा की जानकारी दी गयी।दूसरे दिन प्रशिक्षुओं को शिविर के नियम ,शिविर का कोड,नियम और प्रतिज्ञा का ज्ञान दिया गया।तीसरे दिन गाँठ बन्धन, प्राथमिक चिकित्सा, खोज के चिन्ह आदि के विषय में जानकारी दी गयी।

Comments
Post a Comment