वाराणसी :पुलिस भर्ती परीक्षा में मुन्ना भाई धराया

वाराणसी :पुलिस भर्ती परीक्षा में मुन्ना भाई धराया


चोलापुर 
अमित वर्मा 
तहलका 24x 7 
           चोलापुर थानान्तर्गत मुर्दहा चौकी क्षेत्र स्थित एसबीएस शिक्षा निकेतन में बनाए गए पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र में रविवार को आयोजित पुलिस भर्ती द्वितीय पाली की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई को केंद्र निरीक्षक ने फोटो मिला ना होने पर पकड़ लिया। वही इस दौरान जिस व्यक्ति के स्थान पर यह परीक्षा दे रहा था उसे भी निशानदेही पर गेट के बाहर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलिया निवासी सत्यनारायण यादव के स्थान पर बिहार निवासी बिक्की सिंह पुलिस भर्ती परीक्षा देने बैठा था इस दौरान केंद्र निरीक्षक बिजेंद्र सिंह को परीक्षा के लिए बैठे बिक्की सिंह का पहचान पत्र पर लगे फोटो वह दस्तखत मिलान ना होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सत्यनारायण यादव के स्थान पर परीक्षा दे रहे बिक्की सिंह को गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर गेट के बाहर खड़े सत्यनारायण यादव को भी हिरासत में ले लिया। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।


Comments