वाराणसी : बिजली विभाग की लापरवाही से लाइनमैन झुलसा
अपनी जान जोखिम में डाल कर आये दिन संविदा कर्मी प्राइवेट लाइनमैन झुलस रहे
विद्युत विभाग संविदा कर्मी प्राइवेट लाइनमैन से ही खंभे पर चढ़ने का कराते हैं कार्य
वाराणसी
घनश्याम गुप्ता
तहलका 24x7
बिजली विभाग की घोर लापरवाही के चलते एक बार पुनः एक संविदा कर्मी के जान के साथ खिलवाड़ हुआ। जानकारी के मुताबिक ट्रांसफॉर्मर बदलते वक्त करंट लगने से बिजलीकर्मी झुलस गया। झुलसने के दौरान वह पोल से नीचे भी गिर पड़ा। घटना मंगलवार की रात विद्यापीठ रोड पर स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा के सामने घटी आनन फानन में घायलावस्था में बिजलीकर्मी को बीएचयू ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया है। इस बाबत एसडीओ प्रदीप राय का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से नहीं, लाइनमैन किसी कंजूमर द्वारा जनरेटर चालू करने के कारण बैक करंट उतरने से झुलसा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।
दरअसल रतन (48 वर्ष) निवासी भेलूपुर बिजली विभाग में लाइनमैन है। एसडीओ विद्यापीठ प्रदीप राय के मुताबिक वह संविदाकर्मी है। एचडीएफसी बैंक के सामने विद्यापीठ रोड पर रात वह अन्य कर्मियों के साथ ट्रांसफार्मर बदलने गया। जैसा कि लोगों का कहना है, वह पोल पर चढ़ा ही था कि दो फ्रीडर की विद्युत सप्लाई में से एक फ्रीडर की लाइन चालू हो गई। करंट लगने से वह पोल पर से नीचे गिर पड़ा। उसकी दाहिनी हथेली झुलस गई। सीने और पेट में चोट आई। घायल होने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। पता चलने पर रोते हुए परिजन हॉस्पिटल पहुंचे।


Comments
Post a Comment