जौनपुर : बापू बाजार में खरीदारों की भारी भीड़, शहीद दिवस के अवसर पर हुआ आयोजन
जेसीआई शाहगंज संस्कार व फरीदुलहक डिग्री कालेज का संयुक्त प्रयास
शाहगंज।
सन्तोष पाण्डेय
तहलका 24x7
फरीदुलहक मेमोरियल डिग्री कालेज तालीमाबाद सबरहद में बुधवार शहीद दिवस के अवसर पर जेसीआई शाहगंज संस्कार व महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में बापू बाजार का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण इलाकों के खरीदारों की भारी भीड़ रही।
बाजार का उद्घाटन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डा. राकेश कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर आयोजन में सम्मिलित बच्चों व खरीदारों को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा बापू बाजार की संकल्पना समाज के जरूरतमंदों को नाम मात्र की राशि में उनकी दैनिक जरूरत की चीजें उपलब्ध कराना है। मसलन खरीदार पांच रुपए से लेकर अधिकतम बीस रूपए में कपड़े, खिलौने, जूते-चप्पल, किताबें आदि कुछ भी खरीद सकते हैं। बाजार में एनएसएस के स्वयं सेवकों द्वारा भगत सिंह, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद, एपीजे अब्दुल कलाम, वीर अब्दुल हमीद, कल्पना चावला, सुनीता विलियम्स आदि के नाम पर स्टाल लगाए गये थे।
इसके पूर्व कार्यक्रम को सर सैयद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मो. शाहिद नईम, जेसीआई इंडिया के जोन डायरेक्टर गुलाम साबिर आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अब्दुला एडवोकेट व संचालन डा. रियाज अहमद तथा आभार महाविद्यालय के प्राचार्य डा. तबरेज आलम ने व्यक्त किया।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष जेसी पंकज सिंह, सचिव जेसी हसन मेंहदी, प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी एखलाक खान, जेसी इरफान अहमद खान, जेसी मो. आसिफ, जेसी मिनहाज इराकी, जेसी रवि शंकर वर्मा, जेसी श्रीश मोदनवाल, जेसी तलहा जौहर, जेसी इकरार खान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।




Comments
Post a Comment