आजमगढ़ : केवल राजकीय कालेजों को ही परीक्षा केंद्र बनाए जाने का लिया गया निर्णय
अशोक यादव
तहलका 24x7
इस बार शासन द्वारा केवल राजकीय कालेजों को ही परीक्षा केंद्र बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। बीटीसी सत्र 2018 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 28 जनवरी से चल रही हैं विभागीय सूत्रों की मानें तो इस बार शासन ने बीटीसी परीक्षा में शत-प्रतिशत नकल रोकने के लिए केवल सरकारी कॉलेजों को ही केंद्र बनाया गया है। फूलपुर तहसील क्षेत्र के भगवंती देवी इंटर कालेज अंबारी में लोगों के बीच चर्चा थी कि इस कॉलेज में परीक्षार्थी जमीन पर बैठकर परीक्षा दे रहे है। जब मीडिया वाले कॉलेज में गए तो बताया कि यह बातें निराधार है कोई भी जमीन पर बैठकर परीक्षा नहीं दे रहा है। हां एक चीज जरूर सामने आई कि सीसीटीवी कैमरे कहीं नजर नहीं आए जब प्रधानाचार्य अमृता सिंह से सम्बध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हमारे कालेज की बाउंड्री ना होने के कारण सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं जब बाउंड्री के लिए कई बार पत्र लिखा गया पर कोई भी कार्रवाई नहीं इसके लिये कोई कदम नहीं उठाया गया उन्होंने भी बताया डायट से हमारे कालेज को 500 लोगो का सेंटर मिला जबकि 2017 में दसवीं बारहवीं बोर्ड के परीक्षा केंद्र सरस्वती इंटर कॉलेज अंबारी में बनाया गया है 2018 में में गद्दोपुर इंटर कालेज में सेंटर रहा और अब की बार 2019 में जनता इंटर कॉलेज अम्बारी में सेन्टर गया है जबकि इसके पहले लड़कियों का सेंटर सेल्फ रहता था।

Comments
Post a Comment