जौनपुर : नगर पालिका ने किया सम्मान समारोह
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
नगर पालिका परिसर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष गीता जायसवाल ने नगर को स्वच्छ व सुन्दर बनाये रखने में नागरिकों से सहयोग की अपील किया।
स्वच्छता जागरूकता से प्रेरित विभिन्न विद्यालयों के छात्र- छात्राओं का प्रतियोतगिता पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि तहसीलदार अभिषेक राय व विशिष्ठ अतिथि सांसद प्रतिनिधि अजित प्रजापति, प्रदीप जायसवाल रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग में सरस्वती शिशु मन्दिर प्रथम , सेंट थामस इण्टर कालेज द्वितीय व आदर्श शिक्षण संस्थान को तृतीय पुरस्कार दिया गया। वहीं माध्यमिक वर्ग में प्रथम सरस्वती शिशु मन्दिर, द्वितीय सेंट जान्स स्कूल सबरहद व तृतीय उदयन एकेडमी को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस के पूर्व में नगर के पंचरत्नों में चिकित्सा के क्षेत्र में डा. के पी मिश्रा, विधिक क्षेत्र में ध्रुवचंद जायसवाल, समाज सेवा के क्षेत्र में हनुमान प्रसाद अग्रहरि, शिक्षा के क्षेत्र में बालिका इंटर कालेज की पूर्व प्रधानाचार्या शान्ति मिश्रा एवं व्यवसाय के क्षेत्र में अशोक अग्रहरि को सम्मानित किया। उत्कृष्ठ कार्य के लिये नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी लालचन्द भारती व जेई दीपिका रानी कोसम्मानित किया गया। इस अवसर मुख्यअतिथि ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए नगर को स्वच्छ व सुन्दर बनाये रखने की अपील की। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष गीता जायसवाल ने अपने एक साल में किये गये कार्यों को एलसीडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया। संचालन फिरतू राम यादव, रविकान्त जायसवाल, सर्वेश चौरसिया ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर नगर पालिका के समस्त सभासदगण, अतिथि गण, प्रतिभागी विद्यालय परिवार व हजारों की संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment