जौनपुर : जमीनी विवाद में हुई मारपीट, वृद्ध महिला की गई जान

जौनपुर : जमीनी विवाद में हुई मारपीट, वृद्ध महिला की गई जान


केराकत।
नारायण सेठ राही
तहलका 24x7
            कोतवाली के सरकी चौकी अंतर्गत अकबरपुर ग्राम मे जमीनी विवाद को लेकर संघर्ष में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बंसराज के पुत्रों के अनुसार बंसराज राम (65) व ग्राम के ही देवनाथ (66) के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। जिसको लेकर कई बार पंचायतें भी हुई थी।


सोमवार की सुबह बंसराज की पत्नी प्रभावता (60) विवादित जमीन पर रखी ईट को कतार में करने लगी जिस पर देवनाथ के पुत्रों ने आपत्ति जताई व मना करने पर प्रभावता नहीं मानी जिस पर देवनाथ के पुत्रों जितेन्द्र, गोरख, चंद्रकेश, चन्दन व धीरज एक साथ आकर प्रभावता को लाठी से पीटने लगे जिस पर प्रभावता अचेत होकर गिर पड़ी। प्रभावती के पुत्र राजू, संजय व भतीजे विनोद  परिवारीजनों ने बीच-बचाव करना चाहा जिसमें विनोद को भी हाथ पर चोटे आई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मृतक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत लेकर आयी जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जिससे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक प्रभावती के 2 पुत्र एक पुत्री हैं।


Comments