आजमगढ़ : बाल विकास प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
अम्बारी।
अशोक यादव
तहलका 24X7
फूलपुर तहसील क्षेत्र के भेड़िया स्थिति ग्रीन गुरु सोसायटी के तत्वाधान में लगातार समाज सेवा में बड़ी तीव्रता के साथ समय समय पर कार्यक्रमो का आयोजन कर समाज सेवा में पांव पसार रही है। सोसायटी के प्रबन्धक चंद्रशेखर मौर्य ने बताया कि प्रत्येक माह के अंत मे बाल विकास प्रतियोगिता कराया जाता है जिसमें कक्षा 4 से 9 तक के प्रतिभागी भाग लेते है यह कदम शिक्षा के क्षेत्र में सुधार का संकेत दे रहा है। वहीं स्थानीय क्षेत्र के तमाम छोटे बड़े विद्यालयो के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं कार्यक्रम सम्पन्न होने पर लोगो को सोसायटी के सर्टिफिकेट दिया जाता है। कार्यक्रम में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिए है बाल विकास प्रतियोगिता के इस परीक्षा में रामकेश यादव, रवींद्र यादव, योगेश मिश्रा, सीमा ,मो इमरान ,के निगरानी में सम्पन्न हुई।

Comments
Post a Comment