जौनपुर : दबंगो ने पिता पुत्र की पिटाई कर किया घायल
खेतासराय।
राममूर्ति यादव
तहलका 24x7
नगर के भटियारी सराय मोहल्ला में बुधवार को पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने पिता पुत्र पर हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान ईंट पत्थर भी चले। जिसमें दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गये। घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंधी में उपचार कराया गया। गम्भीर रूप से घायल वृद्ध को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाने में दोनों पक्षों से तहरीर दे दी गयी है।
भटियारी सराय मोहल्ले में 65 वर्षीय वसी अहमद ने घर के सामने 15 वर्षो से एक गुमटी रखी है। दबंगई के बल पर पड़ोसी उस पर अपनी जमीन होने का दावा करते हुए हिस्सा मांग रहे हैं। जिसे लेकर वर्षों से दोनों पक्षों में विवाद चला आ रहा है। इसी बात को लेकर वसी अहमद और उनके पुत्र 35 वर्षीय मो. आरिफ को पीटकर घायल कर दिया गया। गम्भीर रूप से घायल वसी अहमद को डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरे पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 30 वर्षीय रिजवाना का भी मेडिकल जांच कराया।

Comments
Post a Comment