वाराणसी : जयशंकर प्रसाद की प्रतिमा डी एम पोर्टिको मे रखकर वकीलो ने किया धरना प्रदर्शन

वाराणसी : जयशंकर प्रसाद की प्रतिमा डी एम पोर्टिको मे रखकर वकीलो ने किया धरना प्रदर्शन


वाराणसी।
घनश्याम गुप्ता
तहलका 24x7
                 अधिवक्ताओ ने एक अनोखे तरीके से अपनी मांगो के समर्थन मे धरना दिया। जयशंकर प्रसाद की जो प्रतिमा घर मे धुल फांक रही है आज अधिवक्ताओ ने उसे लाकर डी एम पोर्टिको मे रख दिया। माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया। डी एम की अनुपस्थिति मे ए डी एम सिटी को ज्ञापन सौपा।

मांग किया कि बनारस मे जयशंकर प्रसाद की प्रतिमा तत्काल स्थापित की जाय। पुर्व महामंत्री नित्यानन्द राय ने धरना की अगुवाई की। आश्चर्य व्यक्त किया कि कामायनी के रचनाकार अतुलनीय निबंधकार, उपन्यासकार, कवि, लेखक जो बनारस की मट्टी के उपज है। को बनारस कैसे भुला सकता है। एक तरफ प्रेमचंद और तमाम साहित्यकारो की मुर्तिया शहर के प्रमुख चौराहो पर लगी है। तो छायावादी युग के स्तम्भ की मुर्ति न लगना एक प्रकार का भेदभाव है।

जानकारी के लिये बता दे उनके पैतृक घर सरायगर्वधन मे एक प्रतिमा दस साल से बन कर रखी है लेकिन उसे किसी चौराहे पर जगह नही मिल पा रही है। 30 जनवरी को जयशंकर प्रसाद की 130 वी जयंती है। धरना और प्रदर्शन मे सेन्ट्रल बार के महामंत्री ब्रजेश मिश्रा, पूर्व महामंत्री बनारस बार नित्यानन्द राय, आशीष सिंह, वीण मिश्रा, मनीष वर्मा आदि रहे।


Comments