वाराणसी :बाइक व टेंपो की टक्कर में दो घायल
चोलापुर
अमित वर्मा
तहलका24x 7
चोलापुर थाना अंतर्गत गोसाईपुर चौकी क्षेत्र के राजापुर बाजार में शनिवार दोपहर बाइक व टेंपो की आमने सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर से बाइक पर बैठे दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाजीपुर जनपद के सैदपुर निवासी अजय चौरसिया (48 वर्ष) व श्रीकृष्ण मोदनवाल (45 वर्ष) किसी समारोह में सम्मिलित होने बाइक से भैठोली ग्राम स्थित दुर्गा माता मंदिर आ रहे थे तभी राजापुर बाजार समीप विपरीत दिशा से आ रही टेंपो से टकरा कर दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुये चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी स्थित पंडित दीनदयाल राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।

Comments
Post a Comment