जौनपुर : फरीदुलहक मेमोरियल डिग्री कॉलेज के स्वयं सेवकों ने चलाया "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" जागरुकता अभियान

जौनपुर : फरीदुलहक मेमोरियल डिग्री कॉलेज के स्वयं सेवकों ने चलाया "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" जागरुकता अभियान


शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
           फरीदुलहक मेमोरियल डिग्री कालेज तालीमाबाद सबरहद में चलाए जा रहे साप्ताहिक राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन सोमवार को स्वयं सेवकों ने "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान चलाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।


राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डा. अमित कुमार, रियाज अहमद  व डा. अनामिका मिश्रा के नेतृत्व में स्वयं सेवकों ने चयनित गांव मजडीहा में "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान चलाकर लोगों को बेटियों की शिक्षा के प्रति जागरूक किया। स्वयं सेवकों ने गांव में रैली निकालकर अभियान चलाया। वहीं ग्रामीण महिलाओं से मिलकर बेटी को स्कूल भेजने व समाज में लड़का लड़की में भेद न करने एवं बराबरी के साथ रहने के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर रेयाज अहमद, राकेश सिंह, सूर्य प्रकाश यादव, महेन्द्र कनौजिया, मित्रसेन यादव, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।


Comments